लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामला: आखिर क्यों विदेश मंत्रालय को एक बार फिर दोहराना पड़ा अपना बयान, जानें क्या है मामला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 3, 2018 21:14 IST

विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक और सुरक्षा मुद्दों के पत्रकार प्रवीण स्वामी की एक अखबार में छपी रिपोर्ट के बाद आई है। 

Open in App

कथित जासूसी के मामले में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा है कि, पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के रिटायर अधिकारी है। वह बिजनेस के सिलसिले में ईरान गए थे। पाकिस्तान ने गलत मंशा से उनका ईरान से अपहरण कर लिया। अब यह मामला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में चल रहा है। विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक और सुरक्षा मुद्दों के पत्रकार प्रवीण स्वामी की एक अखबार में छपी रिपोर्ट के बाद आई है। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि, पाकिस्तान ने कुलभूषण के मामले में तथ्यों से काफी छेड़छाड़ की है। उनकी रिपोर्ट एक मन गढ़ंत झूठी कहानी दर्शाती है। पाकिस्तान द्वारा रिलीज किया गए कुलभूषण के वीडियो में काफी कांट-छांट की गई थी। यह पाकिस्तान की मंशा और उसकी विश्वसनियता पर सवाल खड़े करता है। फ्रंटलाइन में छपे पत्रकार प्रवीण स्वामी ने अपने लेख में कहा है कि, भारत की गुप्त कार्रवाई के अपने विस्तार कार्यक्रमों और उनके दीर्घकालिक परिणामों को 'कुलभूषण मामला' गंभीरता से दर्शाता है।बता दें कि पाकिस्तान ने अपने खोखले दावे में कहा है कि, उसके सुरक्षाबलों ने जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को पिछले साल तीन मार्च को बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था। जाधव कथित रूप से ईरान से बलूचिस्तान में घुस गये थे। जबकि भारत हमेशा से ही इस बात पर जोर देता रहा है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था। भारतीय सेना से सेवानिवृत होने के बाद जाधव अपने कारोबार के संबंध में ईरान गये थे।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवविदेश मंत्री सुषमा स्वराजपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप