लाइव न्यूज़ :

जीआरएपी निर्धारण के अनुसार ही कोविड संबंधित पाबंदियां या छूट लागू की जाएगी दिल्ली में

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रविवार को एक आदेश में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी के आलोक में किसी भी गतिविधि पर पाबंदी या छूट अब से श्रेणीबद्ध कार्रवाई कार्ययोजना (जीआरएपी) के तय मापदंडों के आधार पर लागू की जाएगी।

उसने सभी जिला प्रशासनों को निर्देश दिया है कि जीआरएपी सिफारिशें तत्काल प्रभाव से लागू की जाएं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सभी जिलों को निर्णय लेने में मदद पहुंचाने के लिए जीआरएपी में उल्लेखित वर्णकूटबद्ध (कलर कोडेड) प्रणाली के तहत रोजाना अलर्ट भेजेगा।

जीआरएपी को नौ जुलाई को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंजूरी दी थी। उसमें तीन मापदंडों -- दिल्ली में संक्रमण दर, कुल नये मामले और भरे हुए ऑक्सीजन बेडों के औसत को ध्यान में रखा गया है। योजना में इन मापदंडों के विस्तृत विश्लेषण के बाद चार रंगों--पीला, अंबर, नारंगी और लाल के अलर्ट और उनके जरूरी मापदंडों की सिफारिश की गयी है।

डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, ‘‘ मान्य/प्रतिबंधित/ सीमित गतिविधियां श्रेणीबद्ध कार्रवाई कार्ययोजना के निर्धारित अलर्ट के स्तर के अनुसार होगी और तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक क्रियान्वयन के लिए होगी। ’’

उसमें कहा गया है, ‘‘ जैसे ही कोई मापदंड अलर्ट के निर्धारित स्तर पर पहुंच जाता है तो अलर्ट आदेश जारी किया जाएगा तथा ऐसे स्तर पर मान्य/प्रतिबंधित/ सीमित गतिविधियां स्वत: ही क्रियाशील हो जाएंगी। ’’

पीला (प्रथम स्तर) अलर्ट दो दिनों तक संक्रमणदर 0.5 तक पहुंचने , रोजाना नये मामले 1500 तक जाने एवं 500 तक ऑक्सीजन युक्त बेड भर जाने के लिए होगा। अंबर तब लागू होगा जब संक्रमण दर एक फीसद हो , नये मामले 3500 तक पहुंच जाए एवं 700 तक ऑक्सीजन युक्त बेड भर जाएं। नारंगी स्तर तब होगा, जब संक्रमण दर दो फीसद को पार कर जाए, नये मामले 9000 तक चले जाएं एवं 1000 तक ऑक्सीजन युक्त बेड भर जाएं। लाल अलर्ट सबसे ऊंचा स्तर है और यह तब होगा जब संक्रमण दर पांच फीसद से अधिक हो जाए तथा नये मामले 16000 हो जाएं एवं 3000 तक ऑक्सीजन युक्त बेड भर जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब