लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड संक्रमण दर अधिक, अधिकारी ने कम नमूनों की जांच को कारण बताया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:23 IST

Open in App

गंगटोक, 29 जून देश में सबसे लंबे वक्त तक कोरोना वायरस से मुक्त रहा सिक्किम अब उन राज्यों में शुमार है जहां संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक है। इसने प्रेम सिंह तमांग की सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन पर सवालिया निशान लगा दिया है।

अधिकतर राज्यों की तुलना में सिक्किम की संक्रमण दर ज्यादा होने की बात मानते हुए स्वास्थ्य विभाग में महानिदेशक एवं सचिव डॉ पेम्पा टी भूटिया ने बताया कि सिर्फ लक्षण वाले मरीजों और उनके प्राथमिकत संपर्कों के नमूने जांच के वास्ते लिए जाते हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, “ सिक्किम की आबादी बहुत ज्यादा नहीं है और कोविड-19 जांच के लिए नमूनों का आकार आमतौर पर छोटा ही रहता है। यह राज्य में अधिक संक्रमण दर का एक कारण हो सकता है। ”

सिक्किम में पिछले साल मई में कोरोना वायरस का पहला मामला मिला था जिसके बाद से अबतक 20,0334 मामले सामने आ चुके हैं और 1,62,824 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इस प्रकार संक्रमण दर 12.48 फीसदी है।

छोटे से हिमालय राज्य में बीते हफ्ते औसत संक्रमण दर 16 प्रतिशत दर्ज की गई जो राष्ट्रीय साप्ताहिक दर 2.81 से कहीं अधिक है।

समय-समय पर विपक्षी दलों ने महामारी को रोकने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों पर असंतोष व्यक्त किया है और हामरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के संस्थापक दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने दावा किया कि सत्तारूढ़ सरकार की प्राथमिकताएं "गलत" थीं।

उच्च न्यायालय ने भी हाल में इस समस्या से निपटने के लिए "ठोस" नीति नहीं बनाने को लेकर एसकेएम सरकार की खिंचाई की थी और जोर देकर कहा था कि यह चिंता का विषय है।

दूसरी ओर डॉ पेम्पा भूटिया ने बताया कि सिक्किम में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और सिर्फ 61 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें से नौ गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में हैं।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके विभाग ने अप्रैल में संक्रमण की दूसरी लहर के आने के बाद से कोविड-19 जांच के लिए नमूनों के आकार को काफी बढाया है। उन्होंने बताया कि सिक्किम में इस साल अप्रैल से जून के बीच 79,000 नमूनों की जांच की गई है जबकि मई 2020 से मार्च 2021 के बीच करीब 83,000 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए कुल पात्र आबादी में से 56 फीसदी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गयी है जबकि 9.3 प्रतिशत आबादी को टीके की दोनों खुराकें दे दी गई हैं।

अधिकारी ने कहा कि रोज़ाना संक्रमण से मुक्त होने की दर भी सुधर रही है और अबतक राज्य में संक्रमण के कारण 304 लोगों की मौत हुई है जिनमें से अधिकतर को पहले से कोई अन्य बीमारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे