लाइव न्यूज़ :

कोविड कर्फ्यू: गोवा में राशन एवं शराब की दुकानें खुली रहेंगी

By भाषा | Updated: May 8, 2021 22:34 IST

Open in App

पणजी, आठ मई गोवा में नौ मई से प्रभावी होने वाले कोविड-19 कर्फ्यू के दौरान दवा, राशन और शराब की दुकानों को सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। यह कर्फ्यू 15 दिन के लिए लागू रहेगा।

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू होने वाले कर्फ्यू की घोषणा शुक्रवार को की गई थी।

शनिवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, राज्य प्रशासन ने कई गतिविधियों पर रोक लगाई है जबकि आवश्यक सेवाओं, आतिथ्य क्षेत्र और चिकित्सा सुविधाओं को संचालन की अनुमति रहेगी।

इसके मुताबिक, कर्फ्यू के दौरान रेस्त्रां, बार, जुआघर, खेल परिसर, ऑडिटोरियम, सामुदायिक भवन, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पा, सलून, सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, मॉल, स्वीमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण एवं कोचिंग संस्थान, धार्मिक स्थल एवं बाजार बंद रहेंगे।

अधिसूचना के मुताबिक, गोवा में आने वाले राज्य के बाहर के लोगों को कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट अथवा टीकाकरण प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल