लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पश्चिम बंगाल ने शादी समारोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:12 IST

Open in App

कोलकाता, एक मई पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार को शादी समारोह एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक मेहमानों के शामिल होने पर रोक लगा दी। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वहीं राज्य प्रशासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सभी शॉपिंग मॉल, ब्यूटी पार्लर, रेस्तरां, खेल परिसर, जिम, स्पा और स्विमिंग पूल को तत्काल बंद करने को कहा था।

इस आदेश के मुताबिक बाजार भी सुबह सात से 10 बजे तक और शाम को तीन से पांच बजे तक ही खोले जा सकेंगे।

सरकार ने शनिवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘स्वास्थ्य सेवा देने वाले प्रतिष्ठान, बिजली, टेलीकॉम, परिवहन, किराना, मांस, मिठाई की दुकानें, दूध आपूर्ति पाबंदियों से मुक्त रहेंगे।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘कल के आदेश की निरंतरता में हमने शादी समारोहों और पारिवारिक कार्यक्रमों में मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित करने का फैसला किया है। उन्हें मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी का अनुपालन करने के साथ-साथ सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा।’’

इससे पहले राज्य सरकार ने महामारी के हालात में सुधार होने पर शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा