लाइव न्यूज़ :

भारत से कोविड-19 टीके की खेप बांग्लादेश, नेपाल पहुंची, शुक्रवार से शुरू होगी वाणिज्यिक आपूर्ति

By भाषा | Updated: January 22, 2021 00:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारत ने सहायता अनुदान एवं पड़ोस प्रथम नीति के तहत बृहस्पतिवार को कोविड-19 के टीके की 20 लाख खुराक बांग्लादेश और दस लाख खुराक नेपाल को भेजीं।

वहीं ब्राजील और मोरक्को को टीका भेजे जाने के साथ टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति की शुरुआत शुक्रवार से की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि ब्राजील और मोरक्को को टीके की बीस-बीस लाख खुराक वाणिज्यिक आपूर्ति के तहत भेजी जाएंगी।

इसके अलावा 15 लाख खुराक की खेप शुक्रवार को म्यांमा पहुंचा दी जाएगी।

शुक्रवार को सेशल्स को टीके की 50 हजार खुराक और मॉरीशस को एक लाख खुराज भेजी जाएंगी।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि भारत के लोगों और सरकार की तरफ से बांग्लादेश के लोगों और सरकार को ‘मेड इन इंडिया’ कोविड-19 के टीके की 20 लाख खुराक सौंपी गईं।

भारतीय उच्चायुक्त वी दुरईस्वामी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा. ए के अब्दुल मोमिन और स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक को ये खेप सौंपी।

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक भेजने के लिए बृहस्पतिवार को भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

ओली ने ट्वीट किया, “नेपाल को कोविड टीके की दस लाख खुराक भेजने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार तथा भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह सहायता ऐसे समय दी गई है जब भारत को अपने लोगों को भी टीका लगाना है।”

ओली के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “धन्यवाद प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली। कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए नेपाल के लोगों की सहायता करने के प्रति भारत प्रतिबद्ध है। टीका भारत में निर्मित है और महामारी को वैश्विक स्तर पर रोकने में मददगार साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई