लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: लगातार आठवें दिन नगालैंड में नए मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:37 IST

Open in App

कोहिमा, चार नवंबर नगालैंड में लगातार आठवें दिन भी कोविड-19 के नए मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या सामने आई है। राज्य में कुल 148 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि 56 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर राज्य में 9,207 हो गई।

वहीं, अब तक 7,934 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 86.17 फीसदी हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पी फोम ने ट्वीट करके बताया कि बुधवार को संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर डेनिस हांगसिंग ने नियमित कोविड-19 बुलेटिन में बताया कि अभी राज्य में 1,143 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि दिन में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हो गई। कोहिमा में दो और दीमापुर में एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई। हालांकि, इनमें से 38 लोगों की मौत संक्रमण से जबकि छह की मौत कोविड-19 से जुड़ी नहीं हुई है और तीन की मौत की वजह की जांच की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत