कोविड-19: हिमाचल में पिछले तीन दिन में एक भी मरीज की मौत नहीं
By भाषा | Published: July 21, 2021 10:04 PM2021-07-21T22:04:08+5:302021-07-21T22:04:08+5:30
शिमला, 20 जुलाई हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और बुधवार को 67 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नये मामलों के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,04,685 हो गई। राज्य में संक्रमण से अब तक 3,491 मरीजों की मौत हुई।
यहां 83 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अब 941 मरीजों का उपचार चल रहा है और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,00,233 हो गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।