कोविड-19 : नोएडा और गाजियाबाद में 17 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लागू

By भाषा | Published: April 8, 2021 04:25 PM2021-04-08T16:25:50+5:302021-04-08T16:25:50+5:30

Kovid-19: Night curfew in Noida and Ghaziabad till 17 April | कोविड-19 : नोएडा और गाजियाबाद में 17 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लागू

कोविड-19 : नोएडा और गाजियाबाद में 17 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लागू

नोएडा/गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), आठ अप्रैल दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के दो जिलों गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार से 17 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। बृहस्पतिवार को आधिकारिक आदेशों में यह जानकारी दी गई।

गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुसार बृहस्पतिवार से 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी, लेकिन जरूरी सामानों की आपूर्ति और चिकित्सा तथा अन्य जरूरी सेवाओं को पाबंदियों से छूट रहेगी।

आदेशों के अनुसार, इन दोनों जिलों में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में 17 अप्रैल तक कक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। हालांकि, पहले से निर्धारित सभी परीक्षाओं को इससे छूट रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Night curfew in Noida and Ghaziabad till 17 April

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे