कोविड-19 : नौसेना का जहाज कतर से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर मुंबई पहुंचा

By भाषा | Published: May 10, 2021 06:29 PM2021-05-10T18:29:18+5:302021-05-10T18:29:18+5:30

Kovid-19: Navy ship reaches Mumbai with 40 metric tons of oxygen from Qatar | कोविड-19 : नौसेना का जहाज कतर से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर मुंबई पहुंचा

कोविड-19 : नौसेना का जहाज कतर से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर मुंबई पहुंचा

नौसेना के जहाज के नाम में सुधार के साथ

मुंबई, 10 मई भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस त्रिकंड कतर से 40 मीट्रिक टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर सोमवार को मुंबई पहुंचा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह खेप महामारी के खिलाड़ लड़ाई में भारत का साथ देने के लिए फ्रांस के अभियान ‘ऑक्सीजन सॉलिडारिटी ब्रिज’ के तहत आयी है।

बयान के अनुसार, पहली बार ‘फ्रेंच एयर लिक्विड’ ड्रमों को कतर से भारत लाया गया है।

उसमें कहा गया है कि अभियान समुद्र सेतु दो के तहत भारतीय नौसेना के जहाज त्रिकंड को कतर के हमद बंदरगाह से तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के क्रायोजेनेकि कंटेनर मुंबई लाने के लिए भेजा गया था।

उसमें कहा गया है, ‘‘जहाज पांच मई, 2021 को कतर पहुंचा और 40 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन लेकर 10 मई, 2021 को मुंबई लौटा।’’

कतर में भारत के राजदूत डॉक्टर दीपक मित्तल के प्रयासों से शुरू भारत-फ्रांस की इस साझेदारी के तहत देश को अगले दो महीनों में 600 मीट्रिक टन से ज्यादा तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन मिलने की संभावना है।

उसमें कहा गया है कि पहली खेप महाराष्ट्र को दी गयी है।

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और मुंबई में फ्रांस की महावाणिज्यदूत सोनिया बारबरी इस मौके पर उपस्थित थे।

ठाकरे ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में आज सुबह तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन को जहाज से उतारने का काम शुरू हो गया। महामारी के इस दौर में दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए मुंबई में फ्रांस के मिशन को धन्यवाद करने के लिए मैं आईएनएस त्रिकंड गया था। मैं इस मिशन के लिए नौसेना का भी धन्यवाद करता हूं।’’

ठाकरे ने बताया कि मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर मौजूद थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Navy ship reaches Mumbai with 40 metric tons of oxygen from Qatar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे