लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : मुंबई की ‘आर वैल्यू’ सितंबर के अंत में बढ़कर एक हुई

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सितंबर के अंत में ‘आर वैल्यू’ बढ़कर एक हो गई। आर वैल्यू से संकेत मिलता है कि कोविड-19 महामारी कितनी तेजी से फैल रही है। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है।

रिप्रोडक्शन संख्या या आर वैल्यू इंगित करती है कि एक संक्रमित व्यक्ति औसतन और कितने लोगों को संक्रमित कर रहा है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो यह बताता है कि वायरस कितने प्रभावी तरीके से बढ़ रहा है। आर वैल्यू अगर एक से नीचे होती है तो अभिप्राय है कि संक्रमण धीरे-धीरे फैल रहा है जबकि एक से अधिक होने का अभिप्राय है कि प्रत्येक संक्रमित संक्रमण फैला रहा है और इसे महामारी का चरण कहा जाता है।

चेन्नई स्थित गणितीय विज्ञान संस्थान के अध्ययन के मुताबिक 10 से 13 अगस्त के बीच मुंबई की आर वैल्यू 0.70 थी जो 13 से 17 अगस्त के बीच बढ़कर 0.95 हो गई। 25 अगस्त से 18 सितंबर तक इसमें और बढ़ोतरी हुई और यह 1.09 तक पहुंच गई। 25 सितंबर से 27 सितंबर के बीच हालांकि गिरावट दर्ज की गई और यह 0.95 पर आ गई।

संस्थान के मुताबिक 28 से 30 सितंबर के बीच आर वैल्य में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिली और 1.03 पर पहुंच गई। मुंबई में आर वैल्यू में ऐसे समय वृद्धि हो रही है जब कोविड-19 के मामलों की संख्या त्योहारी मौसम की वजह से बढ़ रही है।

मुंबई में छह अक्टूबर को कोविड-19 के 629 नए मामले आए जो 14 जुलाई को आए 635 मामलों के बाद सबसे अधिक हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस बीच सात अक्टूबर से (नवरात्रि के पहले दिन) राज्य के धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है।

चेन्नई के संस्थान के मुताबिक मुंबई की आर वैल्यू सितंबर के अंत में बढ़कर एक हो गई है लेकिन फिर भी शहर की स्थिति कोलकाता और बेंगलुरु से बेहतर है। कोलकाता में आर वैल्यू एक अगस्त से ही एक के करीब है और 29 सितंबर से चार अक्टूबर तक शहर में आर वैल्यू 1.06 रही।

बेंगलुरु की आर वैल्यू भी पिछले महीने से ही करीब एक रही है और 28 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच में इसमें बढ़ोतरी हुई और यह 1.05 पर आ गई। दिल्ली, चेन्नई और पुणे की आर वैल्यू एक से नीचे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?