लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : सांसदों, शिक्षा विशेषज्ञों ने स्कूलों को फिर से खोलने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:35 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर संसद के सदस्यों, शिक्षा विशेषज्ञों और शिक्षकों ने स्कूलों को फिर से खोलने पर जोर दिया है और छात्रों की पढ़ाई को हो रहे नुकसान पर चिंता जतायी है।

बच्चों के लिए सांसदों के समूह ने यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रंस फंड (यूनीसेफ) और स्वनीति पहल के समर्थन से स्कूलों को फिर से खोलने और महामारी से उबरने के लिए बच्चों पर केंद्रित नीति संबंधित विभिन्न पहलों पर चर्चा करने के लिए ऑनलाइन एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

चर्चा के दौरान उन्होंने स्कूलों के लिए विभिन्न प्रारूपों का सुझाव दिया जिससे सामान्य स्थिति बहाल करने तथा पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपायी करने में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र में स्कूल सोमवार से पांचवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिये खुल गए। कोविड-19 महामारी के कारण स्कूल डेढ़ साल से भी अधिक समय से बंद थे।

यूनिसेफ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के नवंबर 2020 के त्वरित आकलन सर्वेक्षण के अनुसार, स्कूल बंद होने के बाद से 36 प्रतिशत बच्चों के पास पिछले 14 महीने से पढ़ने की कोई सामग्री नहीं है और 16 प्रतिशत बच्चे घरों से बाहर काम कर रहे हैं तथा उनके स्कूल न लौटने की आशंका है।

सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि जब बच्चों को सीखने और बड़े होने के लिए स्कूल में शारीरिक रूप से मौजूद होने की आवश्यकता होती है तब महामारी ने उन्हें एकांत में जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया है।

यूनिसेफ, महाराष्ट्र की अधिकारी राजेश्वरी चंद्रशेखर ने स्कूलों को फिर से खोलने के सरकार के हाल के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह ध्यान में रखते हुए प्राथमिक कक्षाओं को भी फिर से खोलने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि इस आबादी को कोविड का खतरा कम है, जैसा कि लांसेट की कई रिपोर्टों में कहा गया है और पढ़ाई को भी काफी नुकसान हो रहा है।’’

सांसद डॉ. फौजिया खान ने कहा कि छात्रों के बीच अनुशासन का नुकसान भी एक अन्य मुद्दा है। कई बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान शारीरिक रूप से मौजूद रहते हैं, लेकिन सीखते नहीं हैं।

वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने शिक्षा में जमीनी दिक्कतों का पता लगाने के लिए जिला स्तर पर नागरिकों, अभिभावकों, अधिकारियों, शिक्षकों का एक समूह बनाने का भी सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन