लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली के चिकित्सा कॉलेज खुलेंगे, छात्र चरणबद्ध तरीके से कक्षाएं लेंगे

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार के बीच दिल्ली सरकार ने अपने तहत आने वाले चिकित्सा कॉलेजों को खोलने का आदेश दिया है लेकिन विभिन्न शैक्षणिक बैचों के लिए कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एलएनजेपी अस्पताल से संबद्ध मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) तथा जीटीबी अस्पताल से जुड़े विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय(यूसीएमएस) कोरोना वायरस महामारी की वजह से मार्च से ही बंद हैं।

छह जनवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद मौजूदा स्थिति का आंकलन किया गया है। इसके बाद दिल्ली सरकार के तहत आने वाले चिकित्सा कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से खोलने के आदेश दिए जाते हैं। मगर एक-दूसरे से दूरी और कोविड-19 को लेकर जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों की कॉलेजों में कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से होंगी।

आदेश में कहा गया है कि प्रथम वर्ष के एमबीबीएस/बीडीएस बैच को चरणबद्ध तरीके से बुलाया जाएगा और कॉलेज खुलने की तारीख से डेढ़ से दो महीने में विद्यार्थियों का प्रशिक्षण और प्रैक्टिकल पूर्ण कराया जाएगा।

इसके बाद अंतिम वर्ष के छात्रों को कॉलेज बुलाया जाएगा।

आदेश के मुताबिक, अंतिम वर्ष के छात्र सफलतापूर्ण प्रशिक्षण लेने के बाद अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। परीक्षा में पास होने के बाद वे इंटर्न करने के पात्र होंगे। इसके बाद, द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस/बीडीएस के छात्रों को कॉलेज बुलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 486 नए मामले आए हैं और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.63 प्रतिशत है।

अधिकारियों ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी दिशा-निर्देश और सामाजिक दूरी का पालन हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?