लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में बीते 15 दिन में घरों में पृथक रहने वाले रोगियों की संख्या 50 प्रतिशत कम हुई

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली में घरों में पृथक-वास में रहने वाले कोविड-19 रोगियों की संख्या बीते 15 दिन के दौरान 50 प्रतिशत कम होकर 11,541 रह गई है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इसके अलावा निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को ऐसे क्षेत्रों की संख्या 6,460 थी, जो बृहस्पतिवार को 6,430 पर आ गई।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई थी जब एक दिन में संक्रमण के 5,673 नए मामले सामने आए थे। वहीं आठ नवंबर को 7,745 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए। इस दौरान दिल्ली में संक्रमण के कुल 74,000 नए मामले सामने आए थे।

11 नवंबर को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 8,593 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,575 नए सामने आए, जो तीन महीने में सबसे कम हैं। राजधानी में संक्रमण दर गिरकर 3 प्रतिशत से कम रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक