लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनुग्रह राशि की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र, एनडीएमए से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 से अपने पति की मौत होने को लेकर अनुग्रह राशि की मांग करने वाली 43 वर्षीय एक महिला की याचिका पर केंद्र सरकार से शुक्रवार को जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने याचिका पर नोटिस जारी किये। अदालत ने केन्द्र के साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से भी जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि उसके पति की मई में कोविड-19 से मौत हो गई थी।

याचिका में कहा गया है कि यह एनडीएमए का सांविधिक कर्तव्य और संवैधानिक दायित्व है कि वह ‘अधिसूचित आपदा’ कोविड-19 से मौत होने पर अनुग्रह राशि सहायता के लिए दिशानिर्देश जारी करे।

इसमें कहा गया है, ‘‘...मौत होने पर इस तरह की अनुग्रह राशि सहायता आपदा प्रबंधन अधिनियम (डीएमए) की धारा 12 के तहत न सिर्फ सांविधिक दायित्व है, बल्कि यह संवैधानिक दायित्व भी है क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेछ 21 के तहत प्रदत्त जीवन के अधिकार को प्रभावित करता है। ’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 30 जून को एनडीएमए और केंद्र को निर्देश दिया था कि वे कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों की वित्तीय मदद के लिए छह हफ्त के अंदर नये दिशानिर्देश उपलब्ध कराएं।

इस मामले में अब 18 नवंबर को आगे सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos