लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः दिल्ली सरकार ने घटाई RT-PCR टेस्ट की फीस, 2400 नहीं बल्कि 800 रुपये में जांच

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:30 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की दरें घटाने का निर्देश दिया है. सरकारी प्रतिष्ठानों में तो यह जांच नि:शुल्क की जा रही है लेकिन इससे उन लोगों को फायदा होगा जो निजी लैब में जांच करवाने जाते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनमूने की कोविड-19 जांच का शुल्क 1200 रुपये रहेगा।कोविड-19 जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं में जाने वाले लोगों को मदद मिलेगी।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 2400 रुपये से घटाकर 800 रुपये करने के लिए सोमवार को आदेश जारी कर दिया।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरटी-पीसीआर जांच की कीमत घटाने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निजी प्रयोगशालाओं से कहा गया है कि वे सरकारी टीमों द्वारा लिए गए नमूनों और जिलों एवं अस्पतालों के कहने पर नमूने वाले स्थल पर निजी प्रयोगशालाओं की ओर से लिए गए नमूनों की जांच करने के लिए 800 रुपये का शुल्क लें।

बहरहाल, घर पर जाकर लिए गए नमूने की कोविड-19 जांच का शुल्क 1200 रुपये रहेगा।

सभी प्रयोगशालाओं एवं अस्पतालों से जांच की संशोधित कीमत 24 घंटे के भीतर उचित स्थान पर प्रदर्शित करने को कहा गया है।

निजी प्रयोगशालाओं से यह भी कहा गया है कि वे नमूनों की जांच कर रिपोर्ट को ग्राहक (सरकार या व्यक्ति) के साथ साझा करें और नमूने लेने के 24 घंटे के भीतर सभी रिपोर्टों को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पोर्टल पर अपडेट करें।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पहले कहा था कि प्रयोगशालाओं को सभी जांचों की रिपोर्ट एक दिन में जारी करने में मुश्किल हो रही है।

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क घटाने का निर्देश दिया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की दरें घटाने का निर्देश दिया है। सरकारी प्रतिष्ठानों में तो यह जांच नि:शुल्क की जा रही है लेकिन इससे उन लोगों को फायदा होगा जो निजी प्रयोगशालाओं में जांच करवाने जाते हैं।’’

जैन ने मुख्यमंत्री के ट्वीट के जवाब में कहा कि इस बाबत आदेश तत्काल जारी किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच