कोविड-19: आंध्र प्रदेश में 30 जून तक बढ़ा कर्फ्यू

By भाषा | Published: June 18, 2021 02:52 PM2021-06-18T14:52:11+5:302021-06-18T14:52:11+5:30

Kovid-19: Curfew extended till June 30 in Andhra Pradesh | कोविड-19: आंध्र प्रदेश में 30 जून तक बढ़ा कर्फ्यू

कोविड-19: आंध्र प्रदेश में 30 जून तक बढ़ा कर्फ्यू

अमरावती, 18 जून आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू कर्फ्यू को 30 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अब इसमें चार घंटे की छूट भी प्रदान की गई है।

अब 21 जून से कर्फ़्यू शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इसकी घोषणा की। राज्य में इस साल कोविड-19 संबंधी कर्फ्यू पहली बार पांच मई को लगाया गया था। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से 20 जून तक बढ़ा दिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सभी कारोबारी प्रतिष्ठान शाम बजे तक बंद हो जाएंगे।

सरकारी कार्यालयों में 21 जून से सामान्य कामकाज बहाल हो जाएगा और कर्मचारियों को संशोधित सारिणी के अनुसार काम पर आने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Curfew extended till June 30 in Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे