लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से संक्रमण के मामलों, मौतों की तत्काल समीक्षा करने को कहा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से संक्रमण के मामलों और मौतों की तत्काल समीक्षा करने को कहा है। साथ ही केंद्र ने त्योहारी सीजन में कोविड बचाव संबंधी सावधानियां सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव को 22 अक्टूबर को जारी पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि राज्य में पिछले 30 दिन के दौरान संक्रमण के 20,936 नए मामले और 343 मरीजों की मौत के मामले दर्ज किए गए हैं जोकि इस अवधि में भारत में सामने आए नए मामलों का 3.4 फीसदी जबकि मौत के मामलों का 4.7 फीसदी है।

कोलकाता में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए भूषण ने कहा कि 21 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान जिले में औसत दैनिक मामलों के मद्देनजर अत्याधिक मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि कोलकाता में पिछले सप्ताह की तुलना में संक्रमण की दर में करीब 27 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

भूषण ने कहा कि जिले में साप्ताहिक कोविड जांच की संख्या में भी कमी देखी गई है जोकि जांच के मोर्चे पर सक्रियता बरते जाने की जरूरत को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?