लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के मामले 83 लाख के पार, कुल 76,56,478 लोग हुए संक्रमण मुक्त

By भाषा | Updated: November 4, 2020 10:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,253 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले 83 लाख के पार चले गए। वहीं 76.56 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 83,13,876 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 514 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,611 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 76,56,478 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम रही।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,33,787 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.42 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन नवम्बर तक कुल 11,29,98,959 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,09,609 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना