लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : वायुसेना ने खाली ऑक्सीजन टैंकर को इंदौर से जामनगर पहुंचाया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:27 IST

Open in App

इंदौर, 26 अप्रैल मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए वायु सेना का अभियान जारी है। इसके तहत सोमवार को चिकित्सकीय ऑक्सीजन के एक खाली टैंकर को इंदौर से गुजरात के जामनगर पहुंचाया गया।

स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया, "वायुसेना के बड़े मालवाहक और परिवहन विमानों में शुमार सी-17 हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरकर इंदौर पहुंचा। इसके जरिये 20 मीट्रिक टन क्षमता के चिकित्सकीय ऑक्सीजन के एक खाली टैंकर को इंदौर से गुजरात के जामनगर भेजा गया।"

एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकीय ऑक्सीजन टैंकर को सड़क मार्ग इंदौर से जामनगर पहुंचने में आमतौर पर करीब 20 घंटे का समय लगता है, जबकि वायुसेना के विमान से यह घंटे भर में ही वहां पहुंच रहा है। इस तरह वायुसेना के अभियान से इंदौर में ऑक्सीजन की जल्द आपूर्ति हो पा रही है।

उन्होंने बताया कि जामनगर के एक संयंत्र से चिकित्सकीय ऑक्सीजन भरवाने के बाद टैंकर सड़क मार्ग से इंदौर लौट रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन से भरे टैंकर की ढुलाई सैन्य विमानों से नहीं की जाती क्योंकि इस गैस को ज्वलनशील माना जाता है और इससे जहाज को खतरा हो सकता है।

इंदौर में महामारी के खिलाफ वायुसेना की मुहिम 23 अप्रैल से ऐसे वक्त शुरू हुई, जब जिले में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी से मरीज और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,03,592 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,106 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए