कोविड-19: अभिनेत्री नीतू कपूर संक्रमण मुक्त हुईं

By भाषा | Published: December 11, 2020 02:37 PM2020-12-11T14:37:40+5:302020-12-11T14:37:40+5:30

Kovid-19: Actress Neetu Kapoor Released Infection | कोविड-19: अभिनेत्री नीतू कपूर संक्रमण मुक्त हुईं

कोविड-19: अभिनेत्री नीतू कपूर संक्रमण मुक्त हुईं

मुंबई, 11 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री नीत कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है और इसके साथ ही वह संक्रमण मुक्त हो गईं। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

साहनी ने इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी मां की सेहत के लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों के प्रति वह आभार प्रकट करती हैं।

साहनी ने लिखा, ‘शुभेच्छाओं एवं प्रार्थना के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरी मां की कोविड-19 रिपोर्ट आज निगेटिव आई है।’’

कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने पीटीआई-भाषा को चार दिसंबर को बताया था कि 62 वर्षीय अभिनेत्री चंडीगढ़ में ‘जुग जुग जियो’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।

अभिनेता व नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने अभिनेत्री की मुंबई आने की विशेष व्यवस्था की थी। अभिनेत्री ने भी बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Actress Neetu Kapoor Released Infection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे