लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में बरामद रेमडेसिविर इंजेक्शनों में से 85 प्रतिशत के नकली होने का संदेह

By भाषा | Updated: May 19, 2021 19:51 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 19 मई कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच यहां पिछले एक महीने में बरामद किये गए रेमडेसिविर इंजेक्शनों में से 85 प्रतिशत के नकली होने का संदेह है। पड़ोसी गुजरात के एक अंतरप्रांतीय गिरोह ने महामारी के मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए इन्हें संभवतः नमक और ग्लूकोज से बनाया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पराशर ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने महीने भर के दौरान 21 मामलों में 57 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से रेमडेसिविर के कुल 473 इंजेक्शन बरामद किए हैं। हालांकि, इनमें से करीब 400 इंजेक्शनों के नकली होने का संदेह है जिन्हें गुजरात के अंतरप्रांतीय गिरोह ने संभवतः नमक और ग्लूकोज से बनाया था।"

उन्होंने बताया, "हमने रेमडेसिविर के संदिग्ध इंजेक्शनों की शीशियों के पदार्थ के नमूने लेकर इन्हें औषधि विभाग की भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा है। इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।"

पराशर ने संबंधित दवा कम्पनी का नाम जाहिर किए बगैर बताया कि संदिग्ध इंजेक्शनों के पैकेट पर जिस कम्पनी का मार्का लगा है, वह कम्पनी रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाती ही नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि रेमडेसिविर के असली और संदिग्ध, दोनों तरह के इंजेक्शनों की अवैध खरीद-फरोख्त में गिरफ्तार 57 में से 32 आरोपियों को कड़े प्रावधानों वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल भेज दिया गया, जबकि आठ अन्य लोगों पर एनएसए की कार्रवाई प्रस्तावित है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी ने विशिष्ट ब्योरा दिया कि गुजरात के अंतरप्रांतीय गिरोह के तैयार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों की अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर इंदौर में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शहर में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के गिरफ्तार छह अन्य लोगों की इस मामले में भूमिका की जांच की जा रही है।

बागरी ने बताया कि रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन लगाए जाने के बाद इंदौर के कम से कम तीन मरीजों की मौत की शिकायत उनके परिजनों ने की है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गुजरात के गिरोह से जुड़े सुनील मिश्रा के खिलाफ पुलिस को पहले ही सुराग मिल चुके हैं कि वह इंदौर, जबलपुर और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में रेमडेसिविर के कम से कम 1,200 नकली इंजेक्शन कथित तौर पर खपा चुका है। उन्होंने बताया कि इंदौर निवासी मिश्रा को गुजरात पुलिस ने अन्य आरोपियों के साथ इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया