लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दीपावली के बाद आभूषण दुकान के 31 कर्मचारी संक्रमित मिले, ग्राहकों की खोज शुरू

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:45 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 18 नवंबर दीपावली के बाद यहां आभूषणों की एक दुकान के 31 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इससे सतर्क होकर स्वास्थ्य विभाग ने इस दुकान से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोजबीन शुरू कर दी है।

इस विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित ‘स्क्रीनिंग’ टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने बताया कि शहर के एमजी रोड स्थित आभूषणों की एक दुकान के कुल 72 कर्मचारियों के नमूने मंगलवार को लिए गए थे। इनमें से 31 लोग एक निजी प्रयोगशाला की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि आभूषणों की दुकान को संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है। इस दुकान से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोज की जा रही है।

सीएमएचओ ने बताया, "अगर इन ग्राहकों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, तो हम उनकी जांच कराएंगे।"

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इस जिले में 24 मार्च से 17 नवम्बर तक कोविड-19 के कुल 36,055 मरीज मिले हैं। इनमें से 719 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नये मरीजों के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos