लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में निपाह वायरस से सैनिक की मौत, सेना ने जवानों को दी थी बचने की नसीहत

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 30, 2018 15:56 IST

केरल में निपाह वायरस से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। निपाह वायरल केरल के समेत आसपास के राज्यों में भी फैलने का खतरा बना हुआ है।

Open in App

कोलकाता, 30 मई:  केरल में निपाह वायरस से हुई मौत के बीच पश्चिम बंगाल में भी इसका आतंक फैल रहा है। निपाह वायरस के कोलकाता में एक सैनिक की मौत हो गई है। सैनिक सेनु प्रसाद केरल से था और उन्हें  फोर्ट विलियम में तैनात किया गया था। 20 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। सेनु प्रसाद की मौत बीते रविवार को हुई।

इसके पहले भी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के ही एक और मरीज को निपाह से पीड़ित होने की आशंका पर कोलकाता के बेलियाघाटा इनफेक्सस डिजीज (आइडी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 

निपाह वायरस के लिए फल नहीं मनुष्य खुद जिम्मेदार, भूखे-तनावग्रस्त चमगादड़ों से फैला वायरस

निपाह वायरस फैलने के बाद केरल सहित भारत में इस वायरस को पहली बार डि‍टेक्‍ट किया गया है। सेना ने अपने सभी सैनिकों और अधिकारियों को यह सलाह दी था कि इस संक्रमण से बचने के लिए चमगादड़ और सुअर से दूरी बनाकर रखें। सेना ने खास तौर पर अपने सैनिकों को ताकीत किया है कि संक्रमित इलाकों में पेड़ों से जमीन पर गिरे फलों का उपयोग बिल्‍कुल भी न करें। इन फलों के खाने से वे संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। 

बता दें कि केरल में निपाह वायरस से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। निपाह वायरल केरल के समेत आसपास के राज्यों में भी फैलने का खतरा बना हुआ है। केरल सरकार ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए पर्यटकों से केरल के चार उत्तरी जिलों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :निपाह वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी