लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के उत्तरी 24 परगना जिले के झुग्गियों में लगी आग, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 12, 2019 03:14 IST

कोलकाता के अलावा पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके के एक फर्नीचर बाजार स्थित चार मंजिला इमारत में भी आग लग गई।

Open in App

कोलकाता में उत्तरी 24 परगना जिले के कैलखाली इलाके में शुक्रवार रात झुग्गियों में आग लग गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आग बुझाने वाली करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है।

बिधाननगर पुलिस कमीशनरेट के एक अधिकारी ने कहा, "ऐसी खबरें मिली हैं कि आग में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हम इसकी पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।" 

पश्चिमी दिल्ली में चार मंजिला इमारत में आग लगी

पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके के एक फर्नीचर बाजार स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई। गुरूवार देर रात लगी इस आग की चपेट में आसपास की झुग्गियां भी आ गईं जिसके चलते कई लोग बेघर हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग पर शुक्रवार तड़के 4:40 बजे काबू पा लिया गया। 

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में कई घंटे का समय लगा लेकिन इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। झु्ग्गियों के नजदीक रेल की दो पटरियां भी गुजरती हैं। राहत कार्य के दौरान इन पटरियों पर रेल सेवाएं निलंबित रहीं।

टॅग्स :कोलकाताभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष