लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिला आयोग की सबसे कम उम्र अध्यक्ष हैं स्वाति मालीवाल, जानिए इनके बारे में सबकुछ

By भाषा | Updated: February 23, 2020 14:31 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रमुख बनाया गया और मुख्यमंत्री के जनता संवाद में आने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंपी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे15 अक्टूबर 1984 को गाजियाबाद में जन्मी स्वाति की शुरूआती शिक्षा अलग अलग शहरों में हुई।2002 में उन्होंने एमीटी स्कूल, नोएडा से इंटरमीडियएट किया।

दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी का दखल बढ़ने के बाद कई चेहरे रातोंरात मशहूर हो गए। स्वाति मालीवाल भी एक ऐसा ही नाम था, जिन्हें 2015 में दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया और 31 बरस की एक अनजान सी महिला ने राष्ट्रीय राजधानी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने और उनसे जुड़े तमाम मामलों को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सुलझाने की शपथ ले ली।

स्वाति मालीवाल का नाम दिल्ली की जनता के लिए भले ही नया था, लेकिन आम आदमी पार्टी में वह एक खास स्थान रखती थीं। पार्टी में उनके कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जन लोकपाल आंदोलन के लिए बनी इंडिया एगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी की वह सबसे कम उम्र सदस्य थीं। उस समय इस कमेटी के अन्य सदस्यों में अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और किरण बेदी जैसे बड़े बड़े नाम थे।

पार्टी में उन्हें एक मजबूत किरदार के तौर पर देखा जाता है और यह उनके सुलझे हुए व्यक्तित्व का ही हिस्सा है कि वह ट्रंप के स्वागत के लिए आगरा में हजारों स्कूली बच्चों को घंटों धूप में खड़े रखे जाने की आलोचना, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी दिल्ली में जल्द मोहल्ला मार्शल की नियुक्ति और दिल्ली महिला आयोग में अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ बनाने की सूचना जैसे रोजमर्रा के ट्वीट के बीच अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक की जानकारी भी बेहद सहज अंदाज में साझा करती हैं।

स्वाति मालिवाल के बारे में सबकुछ

15 अक्टूबर 1984 को गाजियाबाद में जन्मी स्वाति की शुरूआती शिक्षा अलग अलग शहरों में हुई। 2002 में उन्होंने एमीटी स्कूल, नोएडा से इंटरमीडियएट किया। इसके बाद 2006 में दिल्ली के आईपी विश्विवद्यालय से सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसी दौरान समाजसेवा की ओर उनका रूझान हुआ और वह पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ग्रीनपीस से जुड़ गईं। उन्होंने केजरीवाल के एनजीओ ‘परिवर्तन’ के लिए काम करते हुए जन वितरण प्रणाली में सुधार लाने और सूचना का अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी काम किया।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रमुख बनाया गया और मुख्यमंत्री के जनता संवाद में आने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंपी गई।

2015 में उन्हें दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया और अध्यक्ष बनते ही उन्होंने दिल्ली की सबसे बदनाम और स्याह बस्ती जीबी रोड के तमाम कोठों को नोटिस जारी करके अपने इरादे जाहिर कर दिए। 2018 में उनके कार्यकाल में विस्तार कर दिया गया। इससे पहले वह उस समय सुर्खियों का हिस्सा बनीं जब बच्चियों से बलात्कार करने वालों को फांसी देने और कुछ अन्य मांगों के साथ दस दिन की भूख हड़ताल पर रहीं। 

टॅग्स :स्वाति मालीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया