दिल्ली चलो: किसान आंदोलन, दिल्ली से लगी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात, पंजाब, हरियाणा और यूपी में प्रदर्शन

By भाषा | Published: November 27, 2020 01:01 PM2020-11-27T13:01:44+5:302020-11-27T14:00:54+5:30

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम राजेश एस. ने बताया, ‘‘हरियाणा व पंजाब के किसान शुक्रवार को दिल्ली में आंदोलन करने जा रहे हैं। हमें सूचना थी कि किसान यमुना एक्सप्रेसवे तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा से होते हुए दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं।’’

delhi chalo haryana punjab farmer protest Kisan agitation Police forces deployed on Noida's Delhi borders | दिल्ली चलो: किसान आंदोलन, दिल्ली से लगी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात, पंजाब, हरियाणा और यूपी में प्रदर्शन

डीएनडी पर यातायात पूरी तरह से सामान्य है।

Highlightsसभी प्रवेश द्वारों पर शुक्रवार को यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार को भी बल की तैनात की गई थी तथा सघन जांच की गई थी।

नोएडाः कृषि कानून के विरोध में हरियाणापंजाब के किसानों के शुक्रवार को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर की दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनात की गई है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों पर शुक्रवार को यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम राजेश एस. ने बताया, ‘‘हरियाणापंजाब के किसान शुक्रवार को दिल्ली में आंदोलन करने जा रहे हैं। हमें सूचना थी कि किसान यमुना एक्सप्रेसवे तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा से होते हुए दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार को भी बल की तैनात की गई थी तथा सघन जांच की गई थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी सभी सीमाओं पर पुलिस तैनात की गई है, लेकिन वाहनों को रोका नहीं जा रहा है। वाहन को किसी तरह का संदेह होने पर ही रोका जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा व पंजाब के किसानों के समर्थन में गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न हाईवे पर जाम करने की घोषणा की है जिसके मद्देनजर ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे तथा यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पी. गणेश साह ने बताया कि आज नोएडा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सारे मार्गों पर यातायात सामान्य है। कल दिल्ली में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान की गई सख्ती की वजह से नोएडा में भी जाम लग गया था। उन्होंने बताया कि नोएडा से दिल्ली के बीच महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाला यातायात सामान्य गति से चल रहा है। डीएनडी पर यातायात पूरी तरह से सामान्य है। गौतम बुद्ध नगर प्रवेश द्वार पर यातायात थोड़ा धीमा है, किंतु सामान्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: delhi chalo haryana punjab farmer protest Kisan agitation Police forces deployed on Noida's Delhi borders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे