Khonsa East seat Arunachal Pradesh: निर्दलीय उम्मीदवार वांगलाम साविन विजयी, कामरंग तेसिया को 2216 मतों से हराया, भाजपा 45 सीट पर आगे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 2, 2024 10:51 IST2024-06-02T10:48:01+5:302024-06-02T10:51:47+5:30
Khonsa East seat Arunachal Pradesh: भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।

file photo
Khonsa East seat Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के खोन्सा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार वांगलाम साविन विजयी हुए हैं। रविवार को हुई मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार कामरंग तेसिया को 2,216 मतों के अंतर से हराया। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।
STORY | Arunachal Pradesh: Independent candidate wins Khonsa East seat
— Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2024
READ: https://t.co/KV6cLkEIoO#ArunachalPradeshElectionResults2024#ArunachalElectionResultspic.twitter.com/QH7sO0Ji4h
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। साविन ने 2019 में भाजपा के टिकट पर यह सीट जीती थी लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा।
STORY | Arunachal: BJP leading in 33 seats, NPEP ahead in 6
— Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2024
READ: https://t.co/XU2ldvE9lrpic.twitter.com/8UW3DOkK64