लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022: 7 जनवरी को मेसकॉट और टॉर्च का किया जाएगा अनावरण, सीएम शिवराज चौहान समेत अन्य मंत्री भी होंगे शामिल

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 6, 2023 21:07 IST

आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवें संस्करण 30 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। इस गेम्स में 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स भी हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देखेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के मेसकॉट और टॉर्च का अनावरण 7 जनवरी को किया जाएगा। ये गेम्स मध्य प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित किए जाएगा। आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स भी हिस्सा लेंगे।

भोपाल:खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवें संस्करण की मेजबानी मध्यप्रदेश कर रहा है। 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होने वाले इस भव्य खेल आयोजन में 13 दिन तक 8 अलग-अलग शहरों के 23 गेम वेन्यू में 6 हज़ार खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ अन्य मंत्री भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जनवरी को शाम 6 बजे भोपाल के शौर्य स्मारक में रंगारंग कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के मेसकॉट, टॉर्च और एंथम का अनावरण करेंगे। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक विशिष्ट अतिथि होंगे। 

आफको बता दें कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो से खेलो इंडिया के अदभुत रंग देखने को मिलेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्य प्रदेश के इन शहरों में होगा आयोजित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण प्रदेश के आठ शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। वहीं एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। 

आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वॉलिंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे।

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानखेलो इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?