लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जुलाई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई देते हुए मंगलवार को उम्मीद जतायी कि उनके मार्गदर्शन में राज्य समृद्धि हासिल करेगा।

फिलहाल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल दत्तात्रेय को हालिया फेरबदल के तहत हरियाणा भेजा गया है। मौजूदा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

खट्टर ने ट्वीट किया, ''आदरणीय श्री बंडारू दत्तात्रेय जी को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके उचित मार्गदर्शन में प्रदेश एवं प्रदेशवासी और अधिक खुशहाल एवं समृद्ध होंगे।''

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, इसके अलावा, मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक और मंगूभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों के बीच यह घोषणा की गई है। विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos