लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी संगठन ने दी दिल्ली एयरपोर्ट समेत कई जगहों को उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

By स्वाति सिंह | Updated: November 4, 2020 16:46 IST

दिल्ली पुलिस के एयरपोर्ट डीसीपी ने बताया कि इस तरह की धमकी की जानकारी मिली है। दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है, सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही DIAL, एयर इंडिया, एयरपोर्ट पुलिस, CISF सिक्योरिटी यूनिट और स्पेशल सेल को अलर्ट पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देखालिस्तानी संगठनों ने दिल्ली एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर धमाकों की धमकी दी है। खालिस्तानी संगठन ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया।

नई दिल्ली: खालिस्तानी संगठनों ने दिल्ली एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर धमाकों की धमकी दी है। खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने डीसीपी एयरपोर्ट राजीव रंजन का फोटो लगाकर उन्हें फेस ऑफ टेरर घोषित किया। इसके साथ ही खालिस्तनी संगठन की धमकी के बाद एयरपोर्ट समेत अनेक अहम जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस के एयरपोर्ट डीसीपी ने बताया कि इस तरह की धमकी की जानकारी मिली है। दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है, सुरक्षा बढ़ा (Security increased) दी गई है। साथ ही DIAL, एयर इंडिया, एयरपोर्ट पुलिस, CISF सिक्योरिटी यूनिट और स्पेशल सेल को अलर्ट पर रखा गया है।

खालिस्तानी संगठन ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया। इस खुद को सिख फॉर जस्टिस का महासचिव बताने वाले गुरपतवंत सिंह ने गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से लंदन की फ्लाइट AI 111 और AI531 को रोकने की धमकी दी। इस ट्वीट के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट एक्टिवेट हो गई। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। मंगलवार को सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एक बैठक भी की।

दिल्ली एयरपोर्ट के डीसीपी राजीव रंजन ने कहा, ''हमने पिकेट्स की संख्या बढ़ा दी है और एयरपोर्ट में दाखिल होने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। सादा कपड़ों में भी दिल्ली पुलिस के हथियारबंद जवान एयरपोर्ट पर तैनात हैं।''

 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया