लाइव न्यूज़ :

केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों कहा, "आजम खान का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, उनको चुनाव प्रचार से अधिक इलाज की जरूरत है", जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 29, 2022 17:43 IST

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के उस बयान पर जबरदस्त हमला किया है। जिसमें आजम खान ने कहा था कि रामपुर उपचुनाव में कुछ रखा नहीं है, चुनाव आयोग भाजपा प्रत्याशी को वैसे ही निर्वाचित घोषित कर दे। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि आज़म खान के बयानों से लगता है उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, उनको चुनाव प्रचार से अधिक इलाज की ज़रूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर जबरदस्त हमला केशव मौर्य ने कहा कि आजम खान का दिमागी संतुलन खराब हो गया है, उन्हें इलाज की जरूरत हैआजम खान ने कहा था कि उपचुनाव की जरूरत नहीं है, आयोग भाजपा प्रत्याशी की जीत घोषित कर दे

लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने रामपुरउपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य करार दिये गये सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर जबरदस्त हमला किया है। बीते 27 नवंबर को आजम खान ने रामपुरउपचुनाव में प्रचार के दौरान कहा कि यहां अब चुनाव कराने में कुछ रखा नहीं है, निर्वाचन आयोग वैसे ही भाजपा प्रत्याशी की जीत घोषित कर दे।

आजम खान के इसी बयान को मुद्दा बनाते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, "रामपुर में भाजपा की जीत सपा की हार सुनिश्चित देखकर लगता है सपा नेता मोहम्मद आज़म खान के बयानों से लगता है उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है,उनको चुनाव प्रचार से अधिक इलाज की ज़रूरत है! जाँच करायें,इलाज करायें,हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं!"

दरअसल रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाले आजम खान ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन जिस तरह से रामपुर में फ्लैग मार्च निकालकर आतंक फैला रहा है। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत ही नहीं है। चुनाव आयोग सीधे भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दे।

इसके साथ ही आजम खान ने यह भी आरोप लगाया कि रामपुर सदर में मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है कि वो वोटिंग के दिन अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थक मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने सपा को वोट दिया तो घरों से बेदखल कर दिया जाएगा।

सपा के पूर्व मंत्री ने कहा, "यहां तक कि मेरी पत्नी को भी घर से बाहर नहीं निकलने की धमकी दी गई है। चुनाव जीतने के लिए महिलाओं के साथ इस तरह का अमानवीय, अभद्र और दुर्व्यवहार करना क्या किसी भी व्यवस्था में जायज ठहराया जा सकता है।"

इसके साथ ही आजम खान ने मीडिया पर भी हमला करते हुए कहा कि मैं बड़े अफसोस के साथ यह कह रहा हूं कि रामपुर के दबे-कुचले लोगों को मीडिया का भी समर्थन नहीं मिल रहा है, मैं ऐसे मीडिया से पूछना चाहता हूं कि आप चुनाव में किसका समर्थन कर रहे हैं, उनका जो लोगों को सरेआम धमका रहे हैं।

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याउपचुनावआज़म खानरामपुरसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी