लाइव न्यूज़ :

केरल: गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान द्वारा मांगे गये 9 कुलपतियों के इस्तीफे का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए पूरे विवाद के बारे में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 24, 2022 15:21 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नियमों के विपरीत एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को रद्द किये जाने के बाद 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के गवर्नर ने नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मांगा इस्तीफा, मामला पहुंचा केरल हाईकोर्टगवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कुलपतियों से मांगा है इस्तीफासभी 9 कुलपतियों ने केरल हाईकोर्ट से राज्यपाल के आदेश को रद्द करने के लिए दायर की याचिका

तिरुवनंतपुरम: गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान द्वारा केरल के नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मांगे गये इस्तीफे का मामला अब केरल हाईकोर्ट की दहलीज पर जा पहुंचा है। सभी 9 कुलपतियों ने राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करके उनके आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार याचिका की गंभीरता को देखते हुए केरल हाईकोर्ट इस मामले में आज शाम 4 बजे विशेष बैठक करेगा।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नियमों के विपरीत एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को रद्द किये जाने के बाद 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आदेश दिया था कि वो सोमवार दिन में 11.30 बजे तक अपने इस्तीफा दे दें। जिसके बाद से सूबे की सियासत में घमासान मचा हुआ है।

सीपीएम महासचिव ने गवर्नर के फैसले को गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि वो एक संवैधानिक पद पर हैं और राज्य की अनुशंसा के आधार पर ही उन्हें राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति या उन्हें हटाने का हक है। उन्होंने कहा कि कानूनी रूप से देखें तो राज्यपाल का फैसला अवैध है और कानून की कसौटी पर यह नहीं टिकेगा।

इसके साथ ही येचुरी ने कहा कि केंद्र के इशारे पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान केरल की उच्च शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में संघ की विचारधारा के लोगों को भरना चाहते हैं ताकि कॉलेज और विश्वविद्यालयों को भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का केंद्र बनाया जा सके।

वहीं केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने राज्यपाल के आदेश की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी भी राज्य के राज्यपाल ने ऐसा नहीं किया है। इसे लोकतांत्रिक सरकार के कार्यों में संघ के हस्तक्षेप के तौर पर माना जाएगा।

मालूम हो कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से राज्य संचालित जिन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने का आदेश दिया है। उनमें केरल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कन्नूर विश्वविद्यालय, एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कालीकट विश्वविद्यालय और थुंचथ एज़ुथाचन मलयालम विश्वविद्यालय समेत नौ विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल हैं।

टॅग्स :Arif Mohammad Khanसीताराम येचुरीSitaram Yechuriसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र