लाइव न्यूज़ :

केरल: एक्सीडेंट मामले में गिरफ्तार IAS अधिकारी सस्पेंड, कार टकराने से पत्रकार की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: August 5, 2019 18:51 IST

विपक्षी कांग्रेस ने अधिकारी के निलंबन की मांग की थी जिन्हें शनिवार को दुर्घटना के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दुर्घटना के बाद वेंकटरमन एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे जहां से रविवार को उन्हें तिरूवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

Open in App

केरल सरकार ने सोमवार को आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन को निलंबित कर दिया। दो दिन पहले उन्हें नशे में कार चलाने और एक पत्रकार को कुचलकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुख्य सचिव टोम जोस ने 33 वर्षीय वेंकटरमन को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

आदेश में कहा गया है, ‘‘सरकार इस मामले को गंभीरता से लेती है और इसी के मुताबिक श्री श्रीराम वी. आईएएस (केरल 2013) को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के नियम 3 (3) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’’

विपक्षी कांग्रेस ने अधिकारी के निलंबन की मांग की थी जिन्हें शनिवार को दुर्घटना के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दुर्घटना के बाद वेंकटरमन एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे जहां से रविवार को उन्हें तिरूवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में पत्रकार के. मोहम्मद बशीर की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos