लाइव न्यूज़ :

केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा करेगी एनआईए से जांच की मांग

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2021 08:52 IST

केरल के पलक्कड़ जिले में आरएसएस कार्यकर्ता संजीत की हत्या सोमवार को की गई थी। अभी तक इस मामले में पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पलक्कड़ जिले में सोमवार को कर दी गई थी RSS कार्यकर्ता की हत्या।केरल की भाजपा इकाई ने कहा कि वह एनआईए से मामले की जांच की मांग करेगा।इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, सोमवार को अमित शाह से मिलेंगे के. सुरेंद्रन

तिरुवनंतपुरम: केरल के पलक्कड़ जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा आरएसएस कार्यकर्ता एस संजीत की हत्या के छह दिन बाद भाजपा की राज्य इकाई ने शनिवार को कहा कि वह मामले की एनआईए से जांच की मांग करेगी।

अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

27 साल के संजीत पर सोमवार की सुबह एलाप्पल्ली गांव में उसकी पत्नी अर्शिका की मौजूदगी में लोगों के एक समूह ने हमला कर हत्या कर दी थी। स्थानीय पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

केरल भाजपा ने आरोप लगाया था कि इस हत्या के पीछे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का हाथ है। एसडीपीआई दरअसल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा है। एसडीपीआई ने हालांकि भाजपा के आरोपों का खंडन किया है।

अमित शाह से मिलेंगे केरल भाजपा प्रमुख

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए राज्य भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि वह हत्या की एनआईए से जांच के लिए सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। 

उन्होंने कहा, 'भाजपा केरल में CPI(M)-एसडीपीआई गठजोड़ के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। पिछले पांच साल में ग्रुप द्वारा 10 आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। पुलिस अभी तक इन हत्याओं के पीछे की साजिश का खुलासा नहीं कर पाई है। संजीत की हत्या के मामले में पुलिस पीएफआई और एसडीपीआई की भूमिका का खुलासा करने से डर रही है।'

'हत्या में CPI(M)- एसपीडीआई के बीच सांठगांठ'

सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ CPI(M) और एसपीडीआई के बीच सांठगांठ के कारण पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में हिचक रही है। सुरेंद्रन के अनुसार, 'CPI(M) राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को मारने की अपनी बर्बर नीति को अंजाम देने के लिए एसडीपीआई का इस्तेमाल कर रही है। संजीत को पहले भी धमकियां मिली थी। पुलिस ने लेकिन उसकी जान बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।'

संजीत की हत्या के मामले में स्थानीय अदालत में जमा की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि हत्या राजनीतिक थी पर किसी भी पार्टी का जिक्र इसमें नहीं है।

एफआईआर के अनुसार संजीत की हत्या के लिए हमलावरों ने सुनसान सड़क चुनी थी। इससे अंदेशा लगता है कि हत्या की योजना बनाई गई थी। हत्या के एक दिन बाद मंगलवार को पांच तलवारें मिली थीं। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए पलक्कड़ और पड़ोसी तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में तलाशी तेज कर दी गई है।

टॅग्स :केरलआरएसएसहत्यासीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत