लाइव न्यूज़ :

केरल में इस महीने 135 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:21 IST

Open in App

कोच्चि,19 अक्टूबर केरल जहां 20 अक्टूबर से फिर से बारिश का सामना करने की तैयारियों में जुटा है, वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों दर्शातें हैं कि दक्षिण भारत के इस राज्य में एक से 19 अक्टूबर के बीच की अवधि के दौरान 135 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई।

केरल में 16 अक्टूबर को हुई भारी बारिश के दौरान राज्य के दक्षिण-मध्य जिलों में भूस्खलन और बारिश से जुड़ी कई अन्य घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त आईएमडी ने एक रेड अलर्ट जारी कर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

आईएमडी की वेबसाइट पर इस मौसम की बारिश के आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है कि एक से 19 अक्टूबर की अवधि के दौरान 192.7 मिमी बारिश हुई, जबकि वास्तविक बारिश 453.5 मिमी हुई।

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर के दौरान, उत्तर पूर्व मॉनसून से राज्य में औसत बारिश 491.6 मिमी हुई, जो वार्षिक बारिश का 16.8 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में एक से 19 अक्टूबर के बीच 453.5 मिमी बारिश हुई, जबकि आमतौर पर 192.7 मिमी बारिश होती थी। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि राज्य में मौसम की 90 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

त्रिशूर और अलप्पुझा को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई।

राज्य में दो दिनों तक बारिश से राहत मिलने के बाद, आईएमडी ने आज केरल के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर बुधवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार के लिए भी 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं