लाइव न्यूज़ :

केरल उपचुनाव: BJP और UDF उम्मीदवार को पटखनी देकर LDF कैंडिडेट मणि सी कप्पन ने मारी जीती बाजी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 27, 2019 15:41 IST

Kerala, Pala by-election results: केरल की पाला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार (27 सितंबर)  को जारी किए गए। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) उम्मीदवार मणि सी कप्पन ने यहां से दो हजार से ज्यादा मतों से जीत गए।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल की पाला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) उम्मीदवार मणि सी कप्पन दो हजार से ज्यादा मतों से जीत गए। कप्पन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के उम्मीदवार को 2943 मतों से हराया।तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार एन हरी रहे। 

Kerala, Pala by-election results: केरल की पाला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार (27 सितंबर)  को जारी किए गए। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) उम्मीदवार मणि सी कप्पन ने यहां से दो हजार से ज्यादा मतों से जीत गए। कप्पन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के उम्मीदवार को 2943 मतों से हराया। यूडीएफ से जोस टॉम चुनावी मैदान में थे। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार एन हरी रहे। 

पाला विधानसभा सीट पर पिछले पांच दशकों से यूडीफ का कब्जा रहा है। एनसीपी नेता मणि सी कप्पन को एलडीएफ ने बतौर उम्मीदवार उपचुनाव में उतारा और उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ के उम्मीदवार जोस टॉम को 2923 मतों से हरा दिया। बीजेपी उम्मीदवार एन हरी तीसरे स्थान पर रहे। 

कप्पन की जीत ने पाला में कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल केरल कांग्रेस (एम) पार्टी के प्रभुत्व को खत्म कर दिया। केरल कांग्रेस (एम) का कैथोलिक मतदाताओं के बीच खासा प्रभाव माना जाता रहा है। 

 केरल कांग्रेस (एम) के संस्थापक और दिवंगत नेता केएम मणि ने 54 वर्षों तक विधानसभा में पाला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनके नाम सबसे लंबे समय तक विधायक रहने का रिकॉर्ड है। 2006, 2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में मणि ने कप्पन को पटखनी दी थी। 

नतीजों के बाद केरल कांग्रेस (एम) के वरिष्ठ नेता जोस के मणि ने पत्रकारों से कहा, ''हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम हार के कारणों का पता लगाएंगे। केरल कांग्रेस और यूडीएफ अपनी गलतियों को सुधारेंगे और फिर से लोगों का विश्वास जीतेंगे। राजनीति का मतलब हार से डरना और जीत में आत्मविश्वास का दिखावा करना नहीं है। बीजेपी के वोट कहां चले गए? उसके वोट निश्चित ही एलडीएफ में गए। यूडीएफ एकजुट है। कांग्रेस ने हमें पूरा समर्थन दिया है।''

टॅग्स :केरललेफ्टसीपीआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब