लाइव न्यूज़ :

टिकट खरीदने के 5 घंटे बाद ही मालामाल हुआ केरल का बुजुर्ग, जीता 12 करोड़ की लॉटरी

By अनिल शर्मा | Updated: January 18, 2022 10:43 IST

क्रिसमस बंपर के टिकटों की कीमत 300 रुपये है। लॉटरी में 3 करोड़ रुपये का दूसरा पुरस्कार (जो छह टिकटों को दिया गया था) और 60 लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार (छह टिकटों को दिया गया) था।

Open in App
ठळक मुद्दे 72-वर्षीय सदानंदन पिछले 50 सालों से पेंटिंग का काम कर रहे हैंरविवार को सदानंदन ने सरकारी लॉटरी में पूरे 12 करोड़ की राशि जाती हैसदानंदन ने कहा कि पुरस्कार राशि को वह अपने बच्चों की शिक्षा में करेंगे

तिरुवनंतपुरम: केरल के कोट्टायम में पेंटिंग का काम करनेवाले एक बुजुर्ग ने सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर लॉटरी (क्रिसमस न्यू ईयर बंपर 2021-22) का पहला पुरस्कार जीता है। बुजुर्ग ने यह पुरस्कार लॉटरी की टिकट खरीदने के कुछ ही घंटे बाद जीता। 72-वर्षीय पेंटिंग वर्कर सदानंदन ने पूरे 12 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीती है।

अयमानम के आसपास के कुदायमपडी के मूल निवासी सदानंदन उर्फ ​​सदन ने तिरुवनंतपुरम में लकी ड्रा से कुछ घंटे पहले रविवार सुबह एक विक्रेता से XG 218582 नंबर वाला लॉटरी टिकट खरीदी थी। सदानंदन ने बताया कि मैंने आज सुबह सेलवन (लॉटरी विक्रेता) से इनामी टिकट खरीदा, जब मैं चिकन खरीदने के लिए पास के बाजार में गया।

यह टिकट कोट्टायम शहर के एक लॉटरी एजेंट बिजी वर्गीज ने कुडेमपाडी के पास पांडवम में लॉटरी विक्रेता कुन्नेपरंबिल सेलवन को बेचा था। सदानंदन ने बताया कि उनका पिछले 50 सालों से पेंटिंग ही पेशा है।यह पूछे जाने पर कि वह इस राशि का क्या करेंगे, उन्होंने कहा कि वह इसका इस्तेमाल अपने बच्चों, सनीश और संजय के रहने की स्थिति में सुधार के लिए करेंगे।

क्रिसमस बंपर के टिकटों की कीमत 300 रुपये है। लॉटरी में 3 करोड़ रुपये का दूसरा पुरस्कार (जो छह टिकटों को दिया गया था) और 60 लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार (छह टिकटों को दिया गया) था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉटरी विभाग ने शुरुआत में 24 लाख टिकट छापे थे। टिकट बिकने के बाद दो बार छपे - पहले नौ लाख और फिर 8.34 लाख। सितंबर 2021 में, केरल के एक ऑटो चालक ने ओणम के बाद 12 करोड़ रुपये का लॉटरी पुरस्कार जीता था।

टॅग्स :केरलहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos