लाइव न्यूज़ :

केरल में SDPI नेता की मौत के बाद BJP लीडर की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, जिले में धारा 144 लागू

By आजाद खान | Updated: December 19, 2021 11:04 IST

बीजेपी लीडर की हत्या के बाद केरल के अलाप्पुझा जिले में माहौल गरमा गया है जिसे देखते हुए पूरे जिले में धारा 144 भी लागू कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में एक बीजेपी लीडर की हत्या का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि बदले की भावना से यह हत्या की गई है।माहौल को देखते हुए अलाप्पुझा में धारा 144 भी लागू कर दिया गया है।

भारत: केरल के अलाप्पुझा जिले में एक बीजेपी लीडर के मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को कुछ लोग बीजेपी लीडर के घर में आए थे और कहा सुनी के बाद उनलोगों ने उनकी हत्या कर दी। वहीं इस घटना से पहले एक एसडीपीआई नेता पर भी हमला हुआ था जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस अब इन दोनों मामलो को जोड़कर देख रही है। जानकारी के अनुसार, हत्या किस कारण हुई इसका अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच, अलाप्पुझा में धारा 144 भी लागू कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक रंजीत श्रीनिवासन बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के सचिव थे। हमलावरों ने रविवार को रंजीत के घर में घुसा और उनकी हत्या कर दी। बता दें कि राज्य में सत्तारुढ़ पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार टकराव होते रहते हैं, ऐसे में दोनों तरफ से कई लोगों के मारे जाने की भी खबर सामने आती है। बताया जा रहा है कि बदले की भावना में एसडीपीआई नेता की मौत पर  बीजेपी नेता की हत्या की गई है। 

इससे पहले हुआ था एसडीपीआई नेता पर हमला

मामले में पुलिस ने बताया कि इस हत्या से पहले एक एसडीपीआई नेता पर भी अज्ञात लोगों द्वारा हमला हुआ था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। केरल के सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य सचिव केएस शान पर बदमाशों ने उस समय हमला किया जब वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। बदमाशों ने अपनी कार से एसडीपीआई नेता के बाइक पर हमला किया जिससे उन्हें अधिक चोटें लगी। इसके बाद उन्हें कोच्चि के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले को बीजेपी नेता की मौत से जोड़कर देख रही है।  

टॅग्स :भारतकेरलBJPअलाप्पुझाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?