लाइव न्यूज़ :

केरल में लगातार चौथे दिन संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने, पांच जिलों में दो हजार से ज्यादा दैनिक मामले

By अभिषेक पारीक | Updated: July 30, 2021 21:50 IST

केरल में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए और 116 रोगियों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की दर 13.61 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए। संक्रमण के चलते शुक्रवार को केरल में 116 लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों की कुल संख्या 16,701 हो गई। दस जिलों में एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं मलप्पुरम में एक दिन में 3,670 मामले सामने आए। 

केरल में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए और 116 रोगियों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की दर 13.61 प्रतिशत है। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि संक्रमण के 20,772 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 33,70,137 हो गई है। 

केरल में एक ही दिन में 116 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 16,701 तक पहुंच गई है। 14,651 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 31,92,104 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,60,824 है। विज्ञप्ति के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,52,639 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 13.61 प्रतिशत है। अब तक 2,70,49,431 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के सबसे प्रभावित जिलों में मलप्पुरम (3,670 मामले), कोझीकोड (2,470), एर्नाकुलम (2,306), त्रिशूर (2,287), पलक्कड़(2,070), कोल्लम (1,415), अलाप्पुझा (1,214), कन्नूर (1,123), तिरुवनंतपुरम (1082) और कोट्टायम (1,030 ) शामिल हैं। 

जानकारी के मुताबिक, आज संक्रमित लोगों में से 81 स्वास्थ्यकर्मी हैं। वहीं 137 केरल के बाहर के हैं और 19,622 दूसरों के संपर्क में आकर के संक्रमित हुए हैं। साथ ही 932 लोग ऐसे हैं जिनके संक्रमण के स्रोत के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। 

उधर, राज्य सरकार नें केंद्र से विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की है। राज्य सरकार का कहना है कि करीब 14 लाख प्रवासी केरल वापस लौट आए हैं। इनमें से करीब 10  लाख ने कहा है कि वो कोविड-19 के कारण अपनी नौकरी चले जाने के कारण वापस लौटे हैं। सरकार ने इसे लेकर ही केंद्र से पैकेज की मांग की है।    

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां