लाइव न्यूज़ :

केरल में दोबारा लौटा निपाह वायरस, एक मरीज पाया गया पॉजिटिव 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 4, 2019 10:09 IST

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा का कहना है कि एक मरीज निपाह वायरस का पॉजिटिव पाया गया है।  युवक कोच्चि के एर्नाकुलम का रहने वाला है।

Open in App

केरल में जानलेवा निपाह वायरस के एक बार फिर सक्रीय होने की सूचना सामने आई है। मंगलवार (चा जून) को प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री ने पुष्टि की है कि अस्पताल में भर्ती एक मर्जी निपाह वायरस से ग्रसित पाया गया है। वहीं, 86 लोगों को निगरानी में रखा गया है और प्रदेश में इससे निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

समाचार एजेंसी के अनुसार, केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा का कहना है कि एक मरीज निपाह वायरस का पॉजिटिव पाया गया है।  युवक कोच्चि के एर्नाकुलम का रहने वाला है। उसका टेस्ट पुणे वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट में कराया गया, जहां उसे पॉजिटिव पाया गया है।इससे पहले तीन जून को शैलजा ने कहा था कि निपाह वायरस की अभी तक कोई पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस वायरस की बात सामने आने के बाद 86 लोगों को निगरानी में रखा गया है। साथ ही साथ उन्होंने कहा था कि हमें जल्द ही पुणे वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट से टेस्ट रिपोर्ट मिलेगी।

इसके अलावा निपाह वायरस के सूबे में दोबारा लौटने से लोगों में दहशत न फैले इसके लिए राज्य में विशेष इंतजाम की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि इस वायरस से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से सक्षम है। कोच्चि के एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में विशेष आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। 

निपाह वायरस क्या है (What is Nipah Virus)

फिजिशियन एंड इंटरवेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर केके अग्रवाल के अनुसार, निपाह वायरस से होने वाला इन्फेक्शन जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह वायरस जानवरों और इंसानों में गंभीर किस्म की बीमारी पैदा करता है। इस वायरस का प्रारंभिक स्रोत फल चूसने वाले चमगादड़ हैं। इस जानलेवा वायरस का कोई इलाज नहीं है। यह मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए जानलेवा बन सकता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, निपा वायरस का उपहार टेरोपस जीनस नामक एक खास नसल के चमगादड़ से मिला है।

टॅग्स :निपाह वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी