लाइव न्यूज़ :

केरल : राज्यपाल ने रवाना की सीआईएसएफ की साइकिल रैली

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 सितंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा आयोजित एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीआईएसएफ ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत इस साइकिल रैली का आयोजन किया। सीआईएसएफ के साउथ सेक्टर के अधिकारियों सहित 15 कर्मियों की इस रैली का उद्देश्य विविधता में एकता के साथ-साथ शारीर को स्वस्थ रखने की आवश्यकता के संदेश को बढ़ावा देना है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यह साइकिल रैली तिरुवनंतपुरम से केवडिया, गुजरात तक 2,100 किमी की दूरी तय करेगी। इसके तहत रैली में शामिल प्रत्येक साइकिल चालक प्रतिदिन लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

सीआईएसएफ की यह साइकिल रैली केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी और 26 अक्टूबर को गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में समाप्त होगी। यह रैली स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से होकर गुजरेगी।

यह रैली सीआईएसएफ द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की गई 10 रैलियों में से एक है, जो सामाजिक एकता, भारत की विरासत और उन सभी महान मूल्यों के महत्व पर ध्यान केंद्रित करती है, जिन्हें भारत ने अपने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपना कर दुनिया को एक संदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत