लाइव न्यूज़ :

केरल सोना तस्करी मामला: एनआईए ने 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:50 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केरल में राजनयिक सामान के जरिये 14.82 करोड़ रुपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोने की तस्करी मामले में मंगलवार को 20 लोगों के खिलाफ यहां की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि सरिथ पी एस और स्वप्ना प्रभा सुरेश सहित सभी आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सुरेश और सरिथ दोनों तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं और यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी हैं और उन्होंने राजनयिक चैनल का इस्तेमाल कर सोने की तस्करी में कथित तौर पर अपने पूर्व संपर्क का इस्तेमाल किया था।

आरोप पत्र में रमीस के टी, जलाल एएम, मोहम्मद शफी पी, सईदालवी ई, अब्दु पीटी, राबिन्स हमीद, मुहम्मदली अब्राहिम, मुहम्मदली, शराफुद्दीन के टी, मोहम्मद शफीक ए, हमज़ात अब्दुस्सलाम, सम्जू टीएम, हमजाद अली के, जिफसाल सी वी, अबूबाकर पी, मोहम्मद अब्दु शामिन के वी, अब्दुल हामिद और शमशुद्दीन के नाम शामिल हैं।

एनआईए ने 10 जुलाई, 2020 को सरिथ, स्वप्ना, फैसल फरीद, संदीप नैयर और अन्य के खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

एनआईए ने 11 जुलाई, 2020 को फरार आरोपियों सुरेश और संदीप को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।

एनआईए द्वारा अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आठ फरार हैं।

यह मामला सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, कोचीन द्वारा त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर कार्गो में एक राजनयिक सामान से पिछले साल पांच जुलाई को 14.82 करोड़ रुपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोने की बरामदगी से संबंधित है।

एनआईए की जांच से पता चला था कि आरोपियों ने जानबूझकर जून 2019 से साजिश रची थी, धन जुटाया और नवंबर 2019 से जून 2020 के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से देश में लगभग 167 किलोग्राम सोने की तस्करी की थी।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की योजना बहरीन, सऊदी अरब, मलेशिया जैसे देशों से और तस्करी करने की भी थी।

सोने को यूएई से एक राजनयिक सामान में छिपाकर लाया गया था और जिसे वियना संधि के अनुसार जांच से छूट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया