लाइव न्यूज़ :

केरल में बाढ़ः राहुल ने कहा- आप भविष्य की चिंता नहीं करें, हम आपके साथ खड़े हैं, हम सहायता को तैयार हैं

By भाषा | Updated: August 12, 2019 17:35 IST

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘यह भूस्खलन की एक भयानक घटना है जिसमें एक पूरा गांव तबाह हो गया, कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है और राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है।’’ उन्होंने कोझीकोड जिले के वायनाड में मेप्पाडी और कैथापोइल में राहत शिविरों में लोगों के साथ बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देमैं जानता हूं कि यह मुश्किल समय है लेकिन मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने भविष्य की चिंता नहीं करें।वायनाड के सांसद ने कैथापोइल के राहत शिविर में राहत सामग्रियों का भी वितरण किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने वायनाड संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित पुथुमाला में गांधी ने कहा कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुथुमाला में भूस्खलन हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वायनाड में मेप्पाडी के पुथुमाला में उस जगह का दौरा किया जहां भूस्खलन हुआ था।’’

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘यह भूस्खलन की एक भयानक घटना है जिसमें एक पूरा गांव तबाह हो गया, कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है और राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है।’’ उन्होंने कोझीकोड जिले के वायनाड में मेप्पाडी और कैथापोइल में राहत शिविरों में लोगों के साथ बातचीत की।

गांधी ने उनसे कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यह मुश्किल समय है लेकिन मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने भविष्य की चिंता नहीं करें। हम आपके साथ खड़े हैं, हम आपकी सहायता को तैयार हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप अपने जीवन का पुनर्निर्माण कर सकें।’’

वायनाड के सांसद ने कैथापोइल के राहत शिविर में राहत सामग्रियों का भी वितरण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से कहा कि उनके प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने ‘‘राज्य और केन्द्र सरकारों से इस क्षेत्र के लिए मदद मांगने के वास्ते’’ केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की है।

गांधी ने लोगों को ईद की बधाई भी दी। इससे पूर्व गांधी ने लोगों से अपील की कि वे उनके ससंदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराएं। वायनाड दौर पर पहुंचे गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लोगों से अपील करते हुए लिखा, ‘‘ मेरा संसदीय क्षेत्र वायनाड बाढ़ से तबाह हो गया है, हजारों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ हमें तत्काल पानी की बोतलों, चटाई, कंबल, अधो वस्त्र, धोती, नाइटगाउन, बच्चों के कपड़े, चप्पल, सैनेटरी नैपकिन, साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, डेटॉल, ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की जरूरत है।’’ गांधी ने लोगों से राहत सामग्री मलप्पुरम जिले में बनाए गए केन्द्रों में भेजने को कहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री विजयन, वायनाड के जिला कलेक्टर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की हैं। यहां से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गांधी का वायनाड का यह दूसरा दौरा है। 

टॅग्स :बाढ़राहुल गांधीकांग्रेसकेरलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए