लाइव न्यूज़ :

केरल: मस्जिद ने दी 17 बाढ़ पीड़ित हिन्दू परिवारों को पनाह, भाईचारे की इस मिसाल की हो रही है तारीफ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 22, 2018 18:07 IST

केरल पिछले 100 साल की सबसे भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ और बारिश में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है। सात लाख से ज्यादा लोग बाढ़ और बारिश की वजह से बेघर हो चुके हैं।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 अगस्त (भाषा)केरल में लगातार बारिश के बाद बने बाढ़ के हालात ने धर्म और जाति के अंतर को दूर कर दिया है जिसका उदाहरण यहां की एक मस्जिद है जिसने हिंदुओं समेत सभी धर्म के लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिये हैं।बाढ़ की संकट वाली स्थिति के बीच सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में शामिल उत्तरी मलप्पुरम की एक मस्जिद ने 17 विस्थापित हिंदू परिवारों को शरण दी है जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।चलियार गांव के अकमपाडम में स्थित जुमा मस्जिद आठ अगस्त को उत्तरी जिलों में बाढ़ आने के बाद से राहत शिविर में तब्दील हो गयी है।धर्म और जाति से परे मस्जिद में सोने के लिए विस्थापित लोगों को आश्रय दिया जा रहा है। उन्हें कैंटीन में तैयार खाना मिलता है और घर वापसी के समय दाल, चावल और अन्य खाद्य सामग्री भी दी जा रही है। चलियार गांव पंचायत के प्रमुख पी टी उस्मान ने कहा कि जुमा मस्जिद में जिन 78 लोगों ने शरण ली, उनमें से अधिकतर हिंदू हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मस्जिद में शरण लेने वाले 26 परिवारों में से अधिकतर हिंदू हैं। हमने आठ अगस्त को मस्जिद में राहत शिविर खोला था, लेकिन 14 अगस्त के बाद ही यहां गतिविधियां पूरी तरह शुरू हो सकीं।’’ 

केरल पिछले 100 साल की सबसे भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ और बारिश में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है। सात लाख से ज्यादा लोग बाढ़ और बारिश की वजह से बेघर हो चुके हैं।

हालाँकि पिछले कुछ दिनों से बारिश में कमी आने से बाढ़ में राहत मिली है। भारतीय सेना के विभिन्न दस्ते और एनडीआरएफ भी केरल में राहत एवं बचाव कार्य में संलग्न हैं।

केंद्र सरकार ने केरल को 600 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। देश के प्रमुख राज्यों ने भी केरल की आर्थिक मदद की है। रेडक्रास सोसाइटी समेत कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

टॅग्स :केरल बाढ़केरलभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतWest Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से दिया गया टिकट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा