लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद की पत्नी का विवादित पोस्ट-'किस्मत रेप की तरह,रोक नहीं सकते तो मजा लो'

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2019 17:35 IST

अन्ना के पति हिबी ईडन ने विधायक के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस के टिकट पर एर्नाकुलम लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी अन्ना का फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।अन्ना लिंडा ईडन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में किस्मत की तुलना रेप से की है।

केरल से कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी अन्ना का फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अन्ना लिंडा ईडन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में किस्मत की तुलना रेप से की है। अन्ना लीना ईडन ने कोच्चि में सोमवार को बारिश के बाद आई बाढ़ के दौरान अपनी बेटी और पति ईडन की दशा बताने के लिए फेसबुक पर पोस्ट किए गए दो वीडियो क्लिप के साथ लिखा, “किस्मत बलात्कार के समान है, अगर आप इसे रोक नहीं सकते, तो इसका आनंद लेने की कोशिश करें।”

एक वीडियो में उनकी बेटी को पानी में घिरे घर से बाहर निकालते दिखाया गया है जबकि दूसरे वीडियो में उनके पति किसी जगह सिजलर (गर्मा गरम खाना) का आनंद उठाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया उपयोगकर्ता महिला विरोधी टिप्पणी को लेकर अन्ना पर जमकर बरसे जबकि कुछ ने कथित तौर पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उन पर हमला बोला। लोगों के गुस्से की भनक लगते ही उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट हटा लिया। लेकिन उनके इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर लोगों ने खूब आलोचना की है। 

अन्ना के पति हिबी ईडन ने विधायक के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस के टिकट पर एर्नाकुलम लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। एर्नाकुलम लोकसभा सीट केरल में कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। जबकि अन्ना रेडियो मैंगो 91.9 FM से जुड़ी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसकेरलसोशल मीडियारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी