लाइव न्यूज़ :

केरलः युवती के ISIS में शामिल होने के दो साल बाद अब बहन समेत परिवार के 10 लोग लापता!

By स्वाति सिंह | Updated: December 16, 2018 11:50 IST

पिछले वर्ष उत्तरी केरल के लगभग 21 लोग आईएसआईएस में शामिल होकर आतंकी बन गए थे।

Open in App

केरल से एक बार फिर चौका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां दस लोगों ने आतंकवादी इस्लामिक संगठन आईएसआईएस ज्वाइन किया है। पिछले हफ्ते पुलिस ने यह संदेह जताया है कि दो महिलाएं और चार बच्चों सहित दस लोग आईएसआईएस में शामिल हो गए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह लोग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से अफगानिस्तान के आईएसआईएस वाले इलाकों में पहुंचे हैं। इनकी पहचान साजिद उसकी पत्नी शहीना और उनके दो बच्चों के तौर पर हुई है। इसके साथ वहां के निवासी अनवर उसकी पत्नी अफसेला और दो बच्चे भी इनके साथ ही हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि यह दोनों ही परिवार और उनके मित्र सभी गायब थे। मूल रूप से यह सभी उत्तर केरल के कन्नूर जिले के निवासी हैं।

खबरों कि मानें तो कन्नूर के पुलिस अधिक्षक पीपी सदानंदन इसी प्रकार के कई मामलों की जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन सभी गायब लोगों के बारे में उनके रिश्तेदारों ने सूचना दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के लगभग 100 लोग अलग-अलग देशों के माध्यम से गलत रास्ते पर निकल पड़े हैं। 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष उत्तरी केरल के लगभग 21 लोग आईएसआईएस में शामिल होकर आतंकी बन गए थे।

टॅग्स :आईएसआईएसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस