केजरीवाल ने सेखवां के घर जाकर उनके निधन पर दुख जताया

By भाषा | Published: October 12, 2021 08:18 PM2021-10-12T20:18:01+5:302021-10-12T20:18:01+5:30

Kejriwal went to Sekhwan's house and expressed grief over his death. | केजरीवाल ने सेखवां के घर जाकर उनके निधन पर दुख जताया

केजरीवाल ने सेखवां के घर जाकर उनके निधन पर दुख जताया

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित राज्य के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के घर गए और नेता के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक विमान से अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से गुरदासपुर में सेखवां के पैतृक गांव गए।

सेखवां लंबे समय से बीमार थे और छह अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। जब 26 अगस्त को केजरीवाल उनके घर गए थे, तो वह आप में शामिल हो गए थे। आप में शामिल होने से पहले सेखवां शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। इस पार्टी की कमान सुखदेव सिंह ढींडसा के हाथ में है।

सेखवां 1997 में प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री थे। वह 2009 में अकाली दल की सरकार में फिर मंत्री बनाए गए थे। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल के साथ पार्टी नेता राघव चड्ढा, जरनैल सिंह और भगवंत मान भी थे।

केजरीवाल जालंधर जिले के देवी तालाब मंदिर भी जाएंगे। चड्ढा ने सोमवार को कहा था, “नवरात्र के पावन पर्व के दौरान अरविंद केजरीवाल शांति, प्रेम, आपसी भाईचारे और समृद्ध पंजाब की प्रार्थना करेंगे।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री बुधवार को जालंधर में व्यापारियों से मिल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal went to Sekhwan's house and expressed grief over his death.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे