लाइव न्यूज़ :

Odd Even Scheme: नितिन गडकरी बोले- दिल्ली में प्रदूषण कम हो गया, अब ऑड-ईवन की जरूरत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 13:25 IST

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑड-ईवन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी मुझे नहीं लगता कि जरूरत थी। हमने रिंग रोड का निर्माण किया है जिसकी वजह से शहर के प्रदूषण में भारी कमी आई है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि 4 से 15 नवंबर तक शहर में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑड-ईवन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी मुझे नहीं लगता कि जरूरत थी। हमने रिंग रोड का निर्माण किया है जिसकी वजह से शहर के प्रदूषण में भारी कमी आई है। हमारी योजनाब्ध स्कीमों से अगले दो सालों में दिल्ली प्रदूषण मुक्त हो जाएगा।

गडकरी ने कहा कि दिल्ली में रिंग रोड, ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तैयार हुए है। इससे उत्तर प्रदेश, हरियाणा जाने वाले ट्रक दिल्ली शहर में आने की बजाय बाहर से ही निकल जाते है। इससे दिल्ली का प्रदूषण कम हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके विभाग की ओर से 50 हजार करोड़ रुपयों की लागत से सड़क निर्माण के काम चल रहे है। यमुना जलशुद्धिकरण, वायु शद्धिकरण योजना भी शुरू है। इससे आगामी दो वर्षों में दिल्ली प्रदुषण से मुक्त हो जाएगी।

दिल्ली में 4, 6, 8, 10,12 और 14 नवंबर को ईवन नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी, जबकि 5, 7, 9, 11, 13 और 15 नंवबर को ऑड नंबर वाली गाड़ियां दिल्ली में चलेंगी।

प्रदूषण दूर करने के लिए केजरीवाल का 7 प्वाइंट एक्शन प्लान

1. पॉल्युशन फ्री दिवाली2. ऑड-इवेन पॉलिसी3. पॉल्युशन मॉस्क4. कॉन्सट्रक्शन, डंपिंग कचरा और लोकल बर्निंग पर रोक5. हॉटस्पॉट एक्शन प्लान6. डस्ट पल्युशन कंट्रोल7. दिल्ली ट्री चैलेंज

टॅग्स :नितिन गडकरीदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब