लाइव न्यूज़ :

झारखंड में अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंची महिला, कायम की मिसाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 13:23 IST

रेणु देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंचीं और मतदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिये मतदान हो रहा था।इसके बाद उन्होंने अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भेजा।

झारखंड के बोकारो शहर में बृहस्पितवार को एक महिला ने अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंचकर मिसाल कायम की। रेणु देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंचीं और मतदान किया, जहां झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिये मतदान हो रहा था।

इसके बाद उन्होंने अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भेजा। रेणु ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "मेरे 63 वर्षीय पति ने मुझे किसी भी काम से पहले मतदान करने की सीख दी, क्योंकि हमें अपना प्रतिनिधि चुनना होता है। ठंड लगने से बुधवार रात उनकी मौत हो गई।" 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बोकारो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतCM Hemant Soren: गृह विभाग खुद देखेंगे सीएम सोरेन?, नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण किशोर होंगे नए वित्त मंत्री, देखें लिस्ट

भारतHemant Soren Cabinet Expansion 2024: सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मौका?, 11 मंत्रियों को जगह, मंत्रिमंडल में 2 महिला मंत्री, देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?